Advertisement

Prime Time With Ravish Kumar, Nov 27, 2019 | चुनाव में चंदा देने वाले की पहचान छुपाने का क्या मकसद?

Prime Time With Ravish Kumar, Nov 27, 2019 | चुनाव में चंदा देने वाले की पहचान छुपाने का क्या मकसद? पिछले हफ्ते राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले चंदे की दो खबरें आई थीं. पत्रकार रोहिणी सिंह की खबर द वायर में छपी कि बीजेपी को उन तीन कंपनियों से 20 करोड़ का चंदा मिला है जिनके खिलाफ ईडी यानि प्रत्यर्पण निदेशालय टेरर फंडिंग के मामले में जांच कर रही है. इन कंपनियों के नाम बीजेपी ने अपनी रिपोर्ट में खुद बताए हैं. ईडी आरकेडब्ल्यू लिमिटेड के खिलाफ इस बात की जांच कर रही है कि कंपनी 1993 में मुंबई बम धमाकों के आरोपी इकबाल मिरची की संपत्ति खरीद की प्रक्रिया में शामिल रही है. एक दूसरी कंपनी की मदद की थी जिसके बदले इसके पूर्व निदेशक रंजीत बिंद्रा को कथित तौर पर 30 करोड़ का कमीशन मिला था. इकबाल मिरची दाऊद इब्राहीम का करीबी था. इस कंपनी ने 10 करोड़ का चंदा बीजेपी को दिया है जिसकी जानकारी बीजेपी ने चुनाव आयोग को दी है. इस बात की जानकारी इस साल जनवरी में कोबरापोस्ट ने अपने खुलासे में की थी. रोहिणी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अगर 2014-15 में इलेक्टोरल बॉन्ड का कानून आ जाता तो पता ही नहीं चलता कि किस कंपनी ने कितना पैसा दिया है. इस रिपोर्ट में दो और कंपनियों का जिक्र है. आप दि वायर पर जाकर पूरी रिपोर्ट पढ़ सकते हैं. इस रिपोर्ट के आने के बाद बीजेपी की कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई. चुप्पी साध ली गई. देखा जाना चाहिए कि इस कंपनी ने किस किस दल को चंदा दिया है.

NDTV India is a 24-hour Hindi news channel. NDTV India established its image as one of India's leading credible news channels, and is a preferred channel by an audience which favours high quality programming and news, rather than sensational infotainment.

NDTV India's popular shows revolve around: news, politics, economy, sports, panel discussions with eminent personalities and noteworthy commentaries.

NDTV इंडिया भारत का सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ चैनल है. NDTV इंडिया पर आप पॉलिटिक्स, बिजनेस, स्पोर्ट्स और बॉलीवुड से जुड़ी ताज़ा ख़बरें देख सकते हैं. सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय लाइव ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहें.

देखें NDTV इंडिया लाइव, फ़्री डिश पर चैनल नं 45

चैनल सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
हमें ट्विटर पर फॉलो करें :
NDTV Apps डाउनलोड करें :
अन्य वीडियो देखें :

Prime time,ndtv india,Electoral Bond,ED,RKW Limited,Ravish Kumar,Prime Time,इलेक्टोरल बॉन्ड,ईडी,आरकेडब्ल्यू लिमिटेड,मुंबई बम धमाका,इकबाल मिरची,दाऊद इब्राहिम,Electoral Bonds,Election Commision,RBI,Money Laundering,Left Right And Centre,Political Parties,election funding,political funds,black money,illegal money,unaccounted money,funds for elections,funds to political parties,transparency,transparency in funds,ndtv 24x7,vishnu som,

Post a Comment

0 Comments